जूनियर्स के विंटर कलेक्शन में इन दिनों कई नए उत्पाद जुड़े हैं, जैसे निटेड हैट, स्कार्फ और लेग वॉर्मर। बच्चों के वॉर्डरोब में इन सब को जरूर शामिल करें। यह न केवल बच्चों को ट्रैंडी लुक देंगे बल्कि उन्हें स्टाइलिश तरीके से ठंड से बचने का तरीका भी देंगे। बच्चों को आप इनसे अट्रैक्ट करें ताकि वे इन्हें पहन कर रखें और सर्दी से बचे रहें।
फ्लोरोसेंट हुडेड जैकेट - चमकदार फ्लुओरोसेंट रंगों वाली जैकेट्स इन दिनों जूनियर्स के लिए बहुत पसंद की जा रही हैं। ये हुड के साथ होती हैं और इनमें जिपर के कई स्टाइल अवेलेबल हैं। इन दिनों ये बटन के साथ भी आने लगी हैं। इन रंग-बिरंगी जैकेट्स को आप कलरफुल पैंट्स के साथ पहन सकते हैं। इनके साथ स्कल कैप और ग्लॉव्ज की भी मैचिंग करवाई जा सकती है। यदि आप फैशन के अनुसार चलना चाहते हैं, तो इन दिनों स्ट्राइप्ड पैटर्न बहुत चल रहा है। इसे आप टी-शर्ट या फिर ग्लॉव्स पर आजमा सकते हैं।
पोल्का डॉट कैप और स्कार्फ - ब्वॉयज हो या गल्र्स, हैट-स्कार्फ पैटर्न सभी के साथ अच्छा लगता है। कैजुअल लुक के लिए आप बच्चों को पोल्का डॉट हैट और स्कार्फ का कॉम्बिनेशन पहना सकती हैं। इसके साथ आप कोई भी जैकेट या कोट पहनाएं, ये अच्छा लुक देगा। स्कार्फ को सबसे आसान नॉट के साथ बांधे, जिससे बच्चे अनकम्फर्टेबल न हों। इस स्टाइल के लिए आप कोट कॉलर की जैकेट लें व स्कार्फ को सिंगल नॉट स्टाइल में बांधें। जैकेट और स्कार्फ के रंगों का संयोजन इस तरह से करें कि स्कार्फ जैकेट के साथ हाइलाइट हो सके। इसे किसी स्वेटशर्ट पर भी आजमा सकते हैं। हैट की स्टाइल के अनुसार हेयर स्टाइल रख सकते हैं।



No comments:
Post a Comment