फुटवेयर
लोगों के फुटवेयर्स से उनके फैशन सेंस को समझा जा सकता है। इसके लिए ज़रूरी है कि उन्हें हर अवसर के हिसाब से पहने जाने वाले फुटवेयर्स की उचित जानकारी हो।
कुछ लोगों को फुटवेयर्स खरीदने का शौक होता है। उनके कलेक्शन में हर वरायटी के जूते, चप्पल, सैंडल आदि शामिल होते हैं। दरअसल, यह सिर्फ एक शौक नहीं है, बल्कि वे हर ड्रेस व अवसर के हिसाब से खुद को प्रेज़ेंटेबल दिखाने के लिए इन विविध फुटवेयर्स की खरीदारी करते हैं। आमतौर पर व्यक्ति जिस तरह से कपड़ों के बदलते ट्रेंड के साथ खुद को अपडेट रखता है, उसी तरह से उसे अपने फुटवेयर्स को भी बदलते रहना चाहिए।
शूज की हो समझ
जूतों को आमतौर पर तीन कैटेगरी में बांटा जाता है, फॉर्मल शूज़, कैज़ुअल शूज़ और स्पोट्र्स शूज़। इन तीनों में भी कई वरायटी आती हैं, जिनके बारे में अकसर लोगों को नहीं पता होता है।
फॉर्मल शूज
ऑफिस या औपचारिक मीटिंग्स के लिए इन्हें सबसे उपयुक्त माना जाता है।
ऑक्सफोर्ड : सूट के साथ पहने जाने वाले इन जूतों को फीतों के ज़रिये पंजों पर कसा जाता है।
डर्बी : ये ऑक्सफोर्ड से कुछ कम फॉर्मल होते हैं और इन्हें पैंट-शर्ट के साथ पहना जा सकता है।
ब्रॉग : इनकी नोंक पर छेद वाला डिज़ाइनर पैच लगा होता है, जो इन्हें $खास लुक देता है। इन्हें पार्टी में पहना जा सकता है।











