Sunday, 10 December 2017

नॉन-ब्लू डेनिम जैकेट का जादू



डेनिम के साथ यूं तो नीले रंग की ही कल्पना की जाती है, लेकिन इन दिनों जो डेनिम जैकेट्स चलन में हैं, वे इस रंग से काफी दूर हैं। पीच, ग्रीन, वाइट, ब्राउन, ब्लैक आदि कई ऐसे रंग हैं जो डेनिम जैकेट को अलग ही दिखाते हैं। इसमें प्लेन के साथ प्रिंटेड पैटर्न की भी काफी डिमांड देखी गई है। अब लोगों को भी यह समझ आने लगा है कि डेनिम का मतलब केवल नीला रंग ही नहीं है। यही वजह है कि अब मार्केट में डेनिम के इन अलग रंगों की डिमांड बढऩे लगी है। यह कलर्स काफी फंकी लगते हैं और कैजुअल वियर, कॉलेज वियर, पार्टीज आदि के लिए परफैक्ट भी हैं।
लॉन्ग जैकेट को हुड के साथ कॉलरलैस स्टाइल में भी पहना जा सकता है। इस मल्टी पॉकेट पैटर्न में बॉटम वियर के रूप में जीन्स पहनें।

No comments:

Post a Comment

author
Aakash
My aim is to spread knowledge on latest fashion trends for man through blogs, social media, and magazine by working as a fashion editor for a leading women's magazine.