Monday, 18 December 2017

यूनीक स्टाइल में मैक्सी कुर्ता




मानसून यानी चिपचिपाहट भरा मौसम...ऐसे में कुछ ऐसी ड्रेसेज वॉर्डरोब में होनी चाहिए जो ब्रीदिंग फैब्रिक की हों और लूज फिटिंग वाली हों। ऐसे में मैक्सी कुर्ता से बेस्ट क्या हो सकता है!


अभी तक आपने बहुत सारे डिफ्रेंट आउटफिट्स ट्राई किए होंगे लेकिन अब समय है यूनीक स्टाइल ड्रेसेज को अपनी वॉर्डरोब में शामिल करने का। इस सीजन फ्लोर लेंथ मैक्सी स्टाइल लॉन्ग कुर्ते और जैकेट्स ट्रेंड में हैं, जिसे आप डिफ्रेंट तरीकों से कैरी कर सकती हैं। मैक्सी स्टाइल कुर्ता हर मौसम के लिए कुर्ते कंफर्टेबल होते हैं लेकिन इस बार इन्हें मैक्सी स्टाइल फुल लेंथ में खरीदें या स्टिच करवाएं। इन लॉन्ग कुर्तों के साथ पलाजो पैंट, फ्लेयर्ड ट्राउजर, हैरम पजामा, लांचा स्टाइल स्कर्ट, सलवार, जींस और लेगिंग कुछ भी पहन सकती हैं। प्लेन या कलरफुल डिजाइनिंग में यह कुर्ते बहुत ग्रेसफुल लगते हैं। साइड या सेंटर कट स्टाइल कुर्ते भी ट्रेंड में हैं। पार्टी में स्टाइल और कंफर्ट, दोनों का खयाल रखना है तो ऐसी ड्रेसेज बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसे आउटफिट्स में आप कंफर्टेबल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। आपका कूल अंदाज लोगों को खूब अट्रैक्ट करेगा। कलर : इस मौसम में गहरे रंगों की जगह हलके रंगों का इस्तेमाल करें। काला रंग गर्मी सोखता है और इसमें गर्मी ज्य़ादा लगती है इसलिए ब्लू, येलो, ग्रीन, पिंक और ऑरेंज के लाइट शेड्स का इस्तेमाल करें। ये सभी रंग इस सीजन के हिसाब से कूल कलर्स हैं। पेस्टल कलर्स इस साल ट्रेंड में हैं। एंकल लेंथ मैक्सी : मौके और कंफर्ट के हिसाब से फुल-लेंथ मैक्सी ही नहीं, मिड लेंथ मैक्सी भी पहनी जा सकती है। ड्रेस को सही एक्सेसरीज के साथ मैच करें और ग्लैमरस लुक पाएं। एक्सेसरीज में भी कुछ ज्य़ादा करने की जरूरत नहीं है, एक स्टाइलिश नेक पीस और स्ट्राइप्स वाले फ्लैट्स काफी हैं। सही लेंथ मैक्सी ड्रेस की लेंथ बॉडी के अनुसार चूज करें। अगर बॉडी बल्की है तो लॉन्ग मैक्सी कुर्ता आप पर खूब फबेगा, अगर अपर बॉडी लीन है और थाइज हेवी हैं, तब मिड लेंथ मैक्सी पहनें। ऑवरग्लास बॉडी पर हर तरह की लेंथ अच्छी लगती है। प्रिंट्स : डिजिटल प्रिंट्स, एब्सट्रैक्ट प्रिंट्स और एनिमल मोटिफ्स अभी ट्रेंड में हैं। अगर आप थोडी हेल्दी या ओवरवेट हैं तो छोटे प्रिंट्स पहनें। बेल्ट : बोल्ड और स्मार्ट लुक के लिए मैक्सी को अच्छी तरह स्टाइल करना जरूरी है। इस पर पतली बेल्ट लगाकर इसे और भी इंप्रेसिव बनाया जा सकता है। केप स्टाइल : अगर ग्लैमर के साथ स्मार्ट लुक भी चाहिए तो मैक्सी के साथ केप का इस्तेमाल करें। ट्रांस्पेरेंट केप मैक्सी को और भी स्टाइलिश बना देगा। इसके साथ हैंडकफ और बालों में चोटी स्टाइल को भी ट्राई किया जा सकता है। लॉन्ग जैकेट मैक्सी स्टाइल कुर्ते के साथ लॉन्ग जैकेट का कॉम्बिनेशन बहुत खूबसूरत दिखता है। आजकल बाजार और शॉपिंग साइट्स, दोनों जगह ही आपको रेडीमेड जैकेट्स मिल जाएंगी या फिर आप कॉटन, क्रेप, जॉर्जेट और लाइक्रा फैब्रिक में भी स्टिच करा सकती हैं। इन्हें मैक्सी कुर्ते के अलावा टी-शर्ट, जींस, लॉन्ग-शॉर्ट जंप सूट, शॉर्ट ड्रेसेज और सूट के साथ पहन सकती हैं। क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट पर भी जैकेट खूब जंचती है। अगर पार्टी में हेवी ड्रेस के बजाय कुछ यूनीक व हलका-फुलका पहनने का मन हो तो ऐसे आउटफिट्स बेस्ट रहते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से पोल्का डॉट्स, फ्लोरल, ग्राफिक और डिजिटल प्रिंट, नेट व स्ट्राइप स्टाइल में जैकेट्स चुन सकती हैं
                                                                                                                                                                                                     


No comments:

Post a Comment

author
Aakash
My aim is to spread knowledge on latest fashion trends for man through blogs, social media, and magazine by working as a fashion editor for a leading women's magazine.